फेडरल बैंक का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 28 प्रतिशत बढ़कर 334 करोड़ रुपये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2019

नयी दिल्ली। निजी क्षेत्र के फेडरल बैंक का चालू वित्त वर्ष की 31 दिसंबर, 2018 को समाप्त तिमाही का शुद्ध लाभ 28.3 प्रतिशत बढ़कर 333.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 260 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा है कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 3,299.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,729.83 करोड़ रुपये थी।

इसे भी पढ़ें- ऑडी इंडिया ने गुरुग्राम में फिर से शुरू की बिक्री, नेटवर्क में नये डीलर जोड़े

तिमाही के दौरान बैंक की सकल गैर निष्पादित (एनपीए) आस्तियां कुल ऋण का 3.14 प्रतिशत हो गईं। 2017-18 की तीसरी तिमाही के अंत तक यह 2.52 प्रतिशत थी। तिमाही के दौरान बैंक का शुद्ध एनपीए भी 1.72 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 1.36 प्रतिशत था। 

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा