Yes Bank को संकट से बचाने के लिए अब फेडरल बैंक भी करेगा 300 करोड़ का निवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2020

नयी दिल्ली।  फेडरल बैंक ने भी संकट में फंसे निजी क्षेत्र के यस बैंक में 300 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है। बैंक ने शनिवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। सूचना में कहा गया है, ‘‘बैंक ने यस बैंक में 300 करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है।

 फेडरल बैंक इसके लिए यस बैंक के 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के मूल्य पर यस बैंक के 30 करोड़ शेयर खरीदेगा।’’ केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को यस बैंक को संकट से निकालने के लिए रिजर्व बैंक की प्रस्तावित पुनर्गठन योजना को मंजूरी दी थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि यस बैंक की अधिकृत पूंजी को बढ़ाकर 6,200 करोड़ रुपये किया गया है।

इसे भी देखें- YES Bank ग्राहकों के पास अब क्या हैं विकल्प । बैंक की इस हालत का जिम्मेदार कौन 

प्रमुख खबरें

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें India में Timing और सूतक काल की Details

Noida International Airport परिसर में जलभराव पर प्रबंधन की सफाई, 30 मिनट में स्थिति सामान्य

Mumbai के Vile Parle की शांता भवन इमारत में आग से 2 की मौत, 6 लोग झुलसे

Hariyali Amavasya 2026: सावन की अमावस्या पर बन रहे विशेष संयोग, जानें Puja Vidhi और दान का महत्व