कोरोना से लड़ेगा अमेरिका, 2000 अरब डॉलर के राहत पैकेज पर बनी सहमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका में व्हाइट हाउस और संसद के दोनों दलों के नेताओं के बीच अर्थव्यवस्था को 2000 अरब डॉलर का राहत पैकेज देने पर सहमति बन गई है। इस पैकेज का मकसद कर्मचारियों, कारोबारियों और स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूती देना है। शीर्ष व्हाइट हाउस के सहायक एरिक उलैंड ने आधी रात के तुरंत बाद कैपिटल हॉलवे में समझौते की घोषणा की।

 उलैंड ने कहा, देवियों और सज्जनों, हम कामयाब रहे। समझौता हो गया है। इस अभूतपूर्व आर्थिक राहत पैकेज से ज्यादातर अमेरिकियों को प्रत्यक्ष भुगतान किया जाएगा, बेरोजगारी लाभ का विस्तार होगा और छोटे कारोबारियों के 367 अरब डॉलर का सहायता कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, ताकि घर में रहने के दौरान श्रमिकों को वेतन का भुगतान किया जा सके। इसके अलावा विमानन और स्वास्थ्य सेवा जैसे बड़े क्षेत्रों के लिए भी विशेष पैकेज का प्रावधान किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya MI Exit? खराब प्रदर्शन के बाद IPL Trade Market में भारी डिमांड, KKR बना सबसे बड़ा दावेदार

Gold Prices में गिरावट: US Inflation और Interest Rates के संकेतों ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन

सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के Makkah Defense Pact पर बोले पूर्व राजनयिक, West Asia में अमेरिका के घटते प्रभाव का संकेत

किसानों को मिलेगी Quality Inputs: कृषि मंत्री Vijay Sinha ने दिए सख्त निर्देश, होगी कड़ी कार्रवाई