फेडरल रिजर्व की मौद्रिक समीक्षा, मुद्रास्फीति के आंकड़ों से तय होगी बाजार की दिशा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2021

नयी दिल्ली। घरेलू शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह मुद्रास्फीति के आंकड़ों, टीकाकरण के रुख और अंकुशों के बाद अर्थव्यवस्था के खुलने पर निर्भर करेगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। बाजार भागीदारों को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समीक्षा का भी इंतजार रहेगा। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘इस सप्ताह घरेलू बाजार के लिए मई माह का मुद्रास्फीति का आंकड़ा प्रमुख उत्प्रेरक रहेगा। वैश्विक मोर्चे पर निवेशकों की निगाह फेडरल रिजर्व के रुख पर रहेगी। बाजार उम्मीद कर रहा है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक अपने प्रोत्साहन उपायों को जारी रखेगा।’’

इसे भी पढ़ें: WTO ने मत्स्य सब्सिडी पर 15 जुलाई को व्यापार मंत्रियों की बैठक बुलाई

विश्लेषकों ने कहा कि साथ ही ब्रेंट कच्चे तेल के दाम, रुपये का उतार-चढ़ाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों का रुख भी बाजार की दिशा तय करेगा। कोटक सिक्योरिटीज के कार्यकारी उपाध्यक्ष इक्विटी तकनीकी अनुसंधान श्रीकान्त चौहान ने कहा, ‘‘आगामी हफ्तों में बाजार की निगाह मानसून की प्रगति, संक्रमण के नए मामलों तथा अंकुशों में ढील पर रहेगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर