बासेल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे फेडरर, लगातार 17वीं जीत दर्ज की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2019

बासेल। रोजर फेडरर ने बुधवार को राडू एल्बोट पर एकतरफा जीत के साथ 17वीं बार स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अपने घरेलू टूर्नामेंट में फेडरर की यह लगातार 17वीं जीत है।

इसे भी पढ़ें: फेडरर को टक्कर देने वाले सुमित नागल अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे

नौ बार के चैंपियन फेडरर ने 9000 दर्शकों की मौजूदगी में एल्बोट को 63 मिनट में 6-0, 6-3 से हराया। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी फेडरर क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को स्टेन वावरिंका और फ्रांसेस टियाफो के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

प्रमुख खबरें

किसानों के सहयोग से जेवर बन रहा वैश्विक औद्योगिक केंद्र: धीरेन्द्र सिंह

मध्यप्रदेश में शिवपुरी बन रहा नई खेल प्रतिभाओं का केंद्र: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Sensex और Nifty मामूली बढ़त पर बंद, तीसरे दिन भी बाजार में जारी रही लिवाली

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर