ATP Rankings: फेडरर को 25 साल में पहली बार नहीं मिली रैंकिंग, जोकोविच 7वें स्थान पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2022

विंबलडन। रोजर फेडरर सोमवार को जारी नवीनतम एटीपी रैंकिंग (पुरुष एकल) से पिछले 25 वर्षों में पहली बार बाहर हो गये जबकि अपना सातवां विंबलडन खिताब जीतने वाले नोवाक जोकोविच चार स्थान की गिरावट के साथ सातवें पायदान पर खिसक गये। विंबलडन उपविजेता निक किर्गियोस इस रैंकिंग में 40वें से 45वें पायदान पर फसल गये। जोकोविच और किर्गियोस शानदार प्रदर्शन के बाद भी रैंकिंग में सुधार नहीं कर सकें क्योंकि रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों पर प्रतिबंध के कारण एटीपी और डब्ल्यूटीए ने विंबलडन में खिलाड़ियों को रैंकिंग अंक नहीं देने का फैसला किया था।

इसे भी पढ़ें: Sunil Gavaskar Birthday: 73 साल के हुए लिटिल मास्टर गावस्कर, उनके खास रिकॉर्ड पर एक नजर

वह पहले की तरह 23वें स्थान पर बनी हुई है। शनिवार के फाइनल में रिबाकिना से हार का सामना करने वाली ओन्स जाबेर दूसरे से पांचवें स्थान पर खिसक गयी। पिछले साल की उपविजेता कैरोलिना प्लिस्कोवा आठ स्थान नीचे 15 वें पायदान पर फिसल गयी। ऑस्ट्रेलियन ओपन की उपविजेता डेनियल कोलिन्स सातवें, अमेरिकी ओपन चैम्पियन एम्मा रादुकानु 10वें और फ्रेंच ओपन उपविजेता कोको गॉ 11वें स्थान पर हैं। लगातार 37 जीत के बाद हार का सामना करने वाली फ्रेंच ओपन चैंपियन इगा स्वियातेक शीर्ष महिला खिलाड़ी बनी हुई है। रूस के दानिल मेदवेदेव पुरुषों में शीर्ष खिलाड़ी है। उन्हें हालांकि विंबलडन में खेलने का मौका नहीं मिला।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत