By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2017
इंडियन वेल्स। रोजर फेडरर ने स्टेन वावरिंका को 6-4, 7-5 से हराकर रिकार्ड की बराबरी करते हुए पांचवीं बार एटीपी इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। पिछले साल घुटने के आपरेशन के कारण बाहर हुए फेडरर ने वापसी करते हुए जनवरी में आस्ट्रेलिया ओपन के रूप में अपना 18वां ग्रैंडसलैम खिताब जीता था।