Gajar ki Kheer: मीठा खाने का है मन तो फटाफट बनाकर तैयार करें गाजर की खीर, यहां देखिए रेसिपी

By अनन्या मिश्रा | Jan 21, 2025

सर्दियों के मौसम में हर घर में गाजर खाई जाती हैं। गाजर में पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है। बहुत से लोग गाजर की सब्जी, अचार, पराठे तो कभी स्वादिष्ट हलवा बनाकर खाया जाता है। वहीं सर्दियों में गाजर का हलवा हर घर में बड़े चाव से खाया जाता है। हालांकि गाजर का हलवा बनाना टेढ़ी खीर है। क्योंकि इसमें घंटों की मेहनत लगती है, तब जाकर यह हलवा तैयार होता है। लेकिन अगर आपका कुछ झटपट बनाकर खाने का मन है, तो गाजर के हलवे जैसा स्वादिष्ट गाजर की खीर बनाकर खा सकती हैं। 

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको गाजर की खीर बनाने की विधि के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको रबड़ीदार और परफेक्ट गाजर की खीर की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। यह स्वादिष्ट गाजर की खीर आपके परिवार के सभी सदस्यों को खूब पसंद आएगी।

इसे भी पढ़ें: Winter Skin Care: सर्दियों में डल हो गया है फेस तो अप्लाई करें मक्के के आटे का फेसपैक, शीशे सी चमकेगी त्वचा

गाजर की खीर की रेसिपी

गाजर की स्वादिष्ट रबड़ीदार खीर बनाने के लिए आपको जिन भी सामग्रियों की जरूरत होगी वह ये हैं।

गाजर- एक कप कद्दूकस की हुई

देसी घी- 2 बड़े चम्मच

दूध- डेढ़ कप

कंडेंस्ड मिल्क- दो बड़े चम्मच

फ्रेश मलाई

काजू

बादाम

पिस्ता

किशमिश

चीनी 

इलायची पाउडर- 1/4

ऐसे बनाएं गाजर की खीर

बता दें कि गाजर की खीर बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को कद्दूकस कर लें। अब गैस पर पैन चढ़ाकर दो बड़े चम्मच देसी घी डालें। अब इसमें मनपसंद ड्राई फ्रूट्स डालकर रोस्ट कर लें। फिर इन ड्राई फ्रूट्स को एक प्लेट में निकालकर अलग रख लें। इसके बाद उसी पैन में कद्दूकस की हुई गाजर डालें और इसको अच्छे से रोस्ट कर लें। इससे गाजर में अच्छा सा फ्लेवर आ जाएगा। करीब 5-7 मिनट तक हल्दी आंच पर कद्दूकस की हुई गाजर को चलाते हुए रोस्ट करें।

जब गाजर अच्छे से रोस्ट हो जाए, तो इसमें उबला हुआ दूध डाल दें। अब गाजर और दूध को अच्छे से चलाते हुए मिक्स करें और फिर मीडियम आंच पर धीरे-धीरे पकने दें। जब इसमें उबाल आ जाए, तब इसमें कंडेस्ड मिल्क या फिर गाढ़ी मलाई मिलाएं। इसको बीच-बीच में चलाते रहें।

करीब 5 मिनट तक पकाने के बाद स्वादानुसार चीनी डालें और यदि आपने कंडेंस्ट मिल्क मिलाया है, तो चीनी थोड़ा कम ही डालें। क्योंकि कंडेंस्ड मिल्क पहले से मीठा होता है। इन सभी सामग्रियों को अच्छे से चलाते हुए पका लें। करीब 5 मिनट तक इसको गाढ़ा होने तक पकाएं। अब इसमें फ्लेवर और खुशबू के लिए इलायची पाउडर मिक्स करें और गैस बंद कर लें। इस तरह से गाजरी की स्वादिष्ट खीर बनकर तैयार हो जाएगी। गार्निशिंग के लिए ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और गर्मागर्म सर्व करें। 

प्रमुख खबरें

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ

Mahanadi Coalfields के IPO को SEBI की हरी झंडी, Coal India बेचेगी 66 करोड़ से अधिक शेयर