पक्षियों जैसे पैर, नहीं पहन सकते जूते, दूसरे ग्रुप में शादी पर बैन, ये 'Ostrich people' का रहस्य क्या है?

By अभिनय आकाश | Aug 21, 2023

डोमा जनजाति के सदस्य, जिन्हें वाडोमा या बनवंता जनजाति के नाम से भी जाना जाता है। उनके विकृत पैरों के कारण अक्सर उन्हें ऑस्ट्रिच पिपुल कहा जाता है। ज़िम्बाब्वे के कान्येम्बा क्षेत्र की जनजाति उस दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति के लिए प्रसिद्ध है जिसके कई सदस्य एक्ट्रोडैक्टली से पीड़ित हैं। आनुवंशिक उत्परिवर्तन, जिसे लॉबस्टर क्लॉ सिंड्रोम भी कहा जाता है। जन्म के समय एक या अधिक उंगलियों या पैर की उंगलियों की अनुपस्थिति को संदर्भित करता है।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump: राष्ट्रपति बना तो भारत पर इतना टैक्स लाद दूंगा... ट्रंप की बड़ी धमकी

जनजाति के बाहर विवाह करने पर रोक लगाने वाले कानूनों के बावजूद, यह स्थिति कालाहारी रेगिस्तान के तलौंडा या तलौते कलंगा सहित अन्य जनजातियों में मौजूद है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे वाडोमा के साथ समान वंश साझा करते हैं। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, ये समुदा अपनी स्थिति को विकलांगता नहीं मानते। वो भी जब तब जब कई लोगों को चलने में कठिनाई होची है और उनके लिए दौड़ना भी बेहद मुश्किल है। ये लोग जूते भी नहीं पहन पाते हैं। 

प्रमुख खबरें

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक वर्ल्ड में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत