महिला कांस्टेबल ने की थानाध्यक्ष की डंडे से पिटाई, निलम्बित की गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2024

रामपुर। रामपुर जिले के खजूरिया थाने में स्कूटी क्षतिग्रस्त होने के विवाद में एक महिला सिपाही ने थानाध्यक्ष की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर उसकी डंडे से पिटाई कर दी। इस मामले में आरोपी सिपाही को निलम्बित कर उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बुधवार को बताया कि खजूरिया थाने में तैनात आरजू नामक महिला सिपाही ने मंगलवार को थानाध्यक्ष राजीव कुमार के कक्ष में घुसकर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और डंडे से पिटाई की। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 8,302 मेगावाट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची

उन्होंने बताया कि मामला थानाध्यक्ष राजीव कुमार तक पहुंचा। उनके मुताबिक, आरोप है कि कुमार ने अमृता का पक्ष लिया, जिससे आरजू नाराज हो गयी और मंगलवार को जब थानाध्यक्ष अपने कार्यालय कक्ष में बैठे थे तथा वीडियो कांफ्रेंस हो रही थी, तभी सिपाही आरजू वहां पहुंच गयी और कुमार की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर उसकी डंडे से पिटाई कर दी।

प्रमुख खबरें

Siegwerk करेगा Bhiwadi प्लांट का विस्तार, राजस्थान में निवेश 630 करोड़ रुपये पहुंचा

भारत में होगा ICC Womens Champions Trophy 2027 का पहला एडिशन, महिला क्रिकेट को मिलेगा बूस्ट!

Messi vs Ronaldo की ऐतिहासिक बहस, आंकड़ों के चक्रव्यूह में कौन है International Football का असली किंग?

Karan Singh ने की Himalayan Authority के गठन की मांग