रामबन में जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर बस पर पत्थर गिर जाने से महिला पर्यटक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2024

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से एक पत्थर लुढ़क कर एक मिनी बस पर गिर गया, जिससे एक महिला पर्यटक की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घायल महिला को रामबन के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिनी बस जम्मू से रामबन जा रही थी तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी रूबी अग्रवाल के रूप में की है।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश