By अभिनय आकाश | Nov 12, 2026
महाराष्ट्र के सोलापुर हवाई अड्डे पर गुरुवार को लैंडिंग के दौरान एक ट्रेनिंग विमान रनवे से फिसल गया। हवाई अड्डा अधिकारियों के अनुसार, विमान में एक महिला ट्रेनी पायलट सवार थीं, जो सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। घटना के बाद दमकल विभाग और पुलिस के जवान हवाई अड्डे पर पहुंच गए। विमान में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी सटीक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
घटना के बाद विमान आगे की ओर झुका हुआ मिला
मौके की तस्वीरों में विमान आगे की ओर झुका हुआ दिख रहा है, जिसका अगला हिस्सा (नोज़) ज़मीन को छू रहा है। घटना के तुरंत बाद आपातकालीन सेवा कर्मी मौके पर पहुंच गए।