Feminine Hygiene: वजाइनल संक्रमण से है बचना तो इन बातों का रखें ध्यान

By एकता | Jun 23, 2022

सेक्स और पीरियड्स की तरह वजाइनल हाइजीन भी एक ऐसा विषय है जिसपर आज भी हमारी सोसायटी में खुलकर चर्चा नहीं की जाती। ज्यादातर महिलाएं इस बारे में बात करने से कतराती हैं। लेकिन हम महिलाओं को यह समझने की जरूरत है कि जैसे शरीर को साफ़ रखने के लिए रोज नहाना जरुरी है, ठीक वैसे ही संक्रमण से बचने के लिए अपने प्राइवेट पार्ट को साफ़ रखना भी उतना ही जरुरी है। आज के इस आर्टिकल में हम वइनल हाइजीन के कुछ बुनियादी नियम बताएँगे, जिनके बारे में हर उम्र की महिलाओं को पता होना चाहिए।

 

इसे भी पढ़ें: Love Tips: प्यार का इजहार करने के इन तरीकों के हैं कई जबरदस्त सवास्थ्य लाभ, जानिये कैसे


अंडरगारमेंट्स को हमेशा सूखा रखें

आज भी बहुत सी महिलाएं पेशाब करने के बाद अपनी वजाइना को साफ़ नहीं करती है और इसकी वजह से पैंटी गीली हो जाती है। गीली पैंटी की वजह से वजाइना से बदबू आने लगती है और इससे संक्रमण भी हो सकता है। इसलिए एक्सपर्ट्स महिलाओं को पेशाब करने के बाद हमेशा टॉयलेट पेपर इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Health Tips: चाय की चुस्की के बिना जिनकी नहीं खुलती नींद, हो जाएं सावधान! खाली पेट पीने से हो सकते हैं ये नुकसान


वजाइना धोते समय न करें साबुन का इस्तेमाल

जिन महिलाओं को वजाइनल हाइजीन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती वह वजाइना साफ़ करने के लिए साबुन का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स वजाइना को धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह देते हैं, क्योंकि इनमें ग्लिसरॉल, परफ्यूम और एंटीसेप्टिक जैसे हानिकारक केमिकल भरे होते हैं। वजाइना को केमिकल युक्त साबुन से धोने से इसमें मौजूद बैक्टीरिया के स्वस्थ संतुलन प्रभावित हो सकता है। इसलिए आप अपनी वजाइना को साफ़ और गुनगुने पानी से धो सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Periods में हैवी ब्लीडिंग ने कर दिया है आपको परेशान तो इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत


पीरियड्स के दौरान बदलते रहे पैड्स

जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कम और सामान्य ब्लीडिंग होती है, उन्हें 4 से 6 घंटे में पैड बदलने की सलाह दी जाती है। लेकिन ज्यादातर महिलाएं ऐसा करने से परहेज करती है। महिलाओं की इस आदत की वजह से उनकी वजाइना में संक्रमण फ़ैल सकता है। इसलिए एक्सपर्ट्स महिलाओं को पीरियड्स के दौरान समय पर पैड बदलने और समय-समय पर वजाइना को साफ़ करने की सलाह देते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Women's Health: डिलीवरी के बाद शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए करें इन चीजों का सेवन


सेक्स के बाद हमेशा वजाइना को साफ करें

एक्सपर्ट्स महिलाओं को सेक्स करने के बाद हमेशा वजाइना साफ करने की सलाह देते हैं, ऐसा करने से वजाइना में इन्फेक्शन होने का खतरा कम हो जाता है। इसलिए यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) जैसे कई संक्रमणों से बचने के लिए सेक्स के बाद हमेशा वजाइना को साफ करें। सिर्फ पानी का इस्तेमाल कर के आप अपनी वजाइना को साफ़ कर सकती हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत