फर्नाडों की शानदार गेंदबाजी, श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 235 रन पर समेटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2019

डरबन। विश्व फर्नांडो के चार विकेट की मदद से श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को बुधवार को यहां पहली पारी में 235 रन पर आउट करके पहले टेस्ट क्रिकेट मैच का पहला दिन अपने नाम किया। श्रीलंका ने इसके जवाब में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 49 रन बनाये हैं। स्टंप उखड़ने के समय कप्तान दिमुथ करूणारत्ने 28 और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे ओसादा फर्नांडो 17 रन पर खेल रहे थे।  

यह भी पढ़ें: एक रन लेने से इनकार करने के बाद विश्वास था छक्का मार दूंगा: कार्तिक

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डिकाक के अलावा तेंबा बावुमा ने 47, कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 35 और केशव महाराज ने 29 रन का योगदान दिया। डेल स्टेन ने श्रीलंका को शुरू में ही झटका दिया। उन्होंने लाहिरू तिरिमाने (शून्य) का विकेट लेकर कपिल देव के 434 टेस्ट विकेटों की बराबरी की। इसके बाद हालांकि करूणारत्ने और ओसादो फर्नांडो ने टीम को आगे कोई झटका नहीं लगने दिया। श्रीलंका अभी दक्षिण अफ्रीका से 186 रन पीछे है।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.