फिरोज खान को पाकिस्तान ने कर दिया था बैन, जानें कैसे दुश्मन देश को उसकी ही धरती पर जलील करके आये थे

By रेनू तिवारी | Apr 27, 2020

बॉलीवुड में तो वैसे कई दिग्गज कलाकार रहें है लेकिन कुछ ऐसे भी रहे है जिन्होंने कला के साथ-साथ लोगों का कई मायनों में दिल जीता हुआ है। उन्हीं में से एक है बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर फिरोज खान। एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर फिरोज खान ने काफी कम समय में ज्यादा शौहरत हासिल की। दर्शक उन्हें खूब पसंद करते थे। फिरोज खान वैसे तो भारत के नहीं थे लेकिन उन्होंने अपना शानदार करियार भारत में ही बनाया और अंत तक भारत में भी बसे रहें। फिरोज खान ने भारत की धरती को अपनी मां के समान माना। उन्होंने हमेशा इस धरती का सम्मान किया, मौका मिलने पर दुश्मन देश की सरजमीं पर भी भारत का डंका बजाया। फिरोज खान को लेकर एक किस्सा है जो शायद आप लोगों को न पता हो। एक समय था जब भारत के पड़ोसी देश ने फिरोज खान को बैन कर दिया था। जहां पाकिस्तान में भारतीय मुस्लिम कलाकरों को खूब पसंद किया जाता है वहीं फिरोज खान को पाक सरकार ने बैन कर दिया था। आखिरल इसके पीछे की क्या वजह थी?

इसे भी पढ़ें: अपने जन्मदिन पर वरुण धवन घर बैठे किया कुछ ऐसा, जिसके बाद गरीब बोल रहें हैं- जीते रहो बेटा

जो किस्सा है फिरोज खान की जिंदगी से जुड़ा हुआ। ये किस्सा आज हम आप से इस लिए शेयर कर रहे हैं क्योंकि आज फिरोज खान को दुनिया से अलविदा करें हुए पूरे 11 साल हो गये हैं। बात है 2006 की फिरोज खान अपने भाई अकबर खान की फिल्म ताज महल के प्रमोशन के सिल-सिले में पाकिस्तान गये थे। इस दौरान उन्होंने कई इवेंट भी किए थे। 

 

फिरोज खान ने पाकिस्तान में एक रान पार्टी के दौरान पाकिस्तानी सिंगर और एंकर फख्र ए आलम के साथ किसी बात पर बहस होने लगी। पाकिस्तान की बड़ाई और भारत की बुराई करती हुए एंकर कुछ ज्यादा ही बोलने लगी थी। पाकिस्तानियों का मुंह बंद करने के लिए फिरोज खान ने एंकर को ऐसा जवाब ददिया कि उनका मुंह उसी समय बंद हो गया। फिरोज खान ने कहा कि हमारे भारत में हर कौम तरक्की कर रही है और इस्लाम के नाम पर बना पाकिस्तान पिछड़ रहा है। इस बात को लेकर मुद्दा इतना बढ़ गया कि भारत आने के बाद पाकिस्तान ने फिरोज शान की पाकिस्तान में एंट्री बैन करवा दी। 

 

इसे भी पढ़ें: जेल से बाहर आये एक्टर एजाज खान, सोशल मीडिया पर नफरत उगलने के बाद हुए थे गिरफ्तार

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत में पाकिस्तानी हाई कमिश्नर को निर्देश दिया गया था कि इस शख्स को पाकिस्तान का वीजा न दिया जाए। जिसके बाद से फिरोज खान ने पाकिस्तान की यात्रा नहीं की। पाकिस्तान का हमेशा से ही यही रवैया रहा है, जब भी उसके सामने बोलने के लिए कुछ नहीं बचता है वह ऐसी ही हरकत करता हैं। 

प्रमुख खबरें

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

TTFI Suspension: खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, आंतरिक विवादों के कारण Table Tennis Federation की मान्यता निलंबित

World Cup Final में हार और पिता का साया छिनने पर टूटे Lionel Messi, कहा- उनके मैसेज का इंतजार आज भी रहता है

Global Market में जबरदस्त उछाल, Gold Price 1.59 लाख के पार, Investors की बढ़ी दिलचस्पी