त्योहारी मौसम के बीच मुंबई हवाई अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2021

मुंबई। त्योहारी मौसम के बीच मुंबई हवाई अड्डे पर लोगों की भारी भीड़ और अफरा-तफरी की स्थिति देखी गई और एयरलाइन ने यात्रियों को सुरक्षा जांच हेतु पर्याप्त समय के साथ हवाई अड्डा पहुंचने की सलाह दी है। कई लोगों ने हवाई अड्डे पर स्थिति का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो साझा किये। इस हवाई अड्डे का संचालन अडानी समूह करता है।

इसे भी पढ़ें: नितिन गडकरी बोले- सरकार का इरादा 2030 तक निजी कारों में ईवी की बिक्री हिस्सेदारी 30 प्रतिशत करने का

संगीतकार ने कहा कि हवाईअड्डे पर हर ओर ऊहापोह की स्थिति है, कर्मचारी अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं लेकिन यात्रियों की इस भीड़ से निपटने में मुश्किल हो रही है। वहीं एक अन्य यात्री ने कहा कि मुंबई हवाईअड्डे पर स्थिति बिल्कुल अराजक है और अधिकारियों को समझ नहीं आ रहा है कि वह इसे कैसे नियंत्रित करें। विस्तार एयरलाइन ने यात्रियों को किसी भी परेशानी से बचने के लिए चेक इन के वास्ते जल्दी हवाई अड्डा पहुंचने की सलाह दी।

वहीं इंडिगो ने मुंबई और चेन्नई हवाई अड्डे के यात्रियों को सुरक्षा जांच के लिए पर्याप्त समय लेकर हवाई अड्डा आने की सलाह दी। हवाईअड्डा संचालक ने कहा कि हितधारकों को हाल में मिली खुफिया रिपोर्ट और राज्य के अन्य हवाई अड्डों पर धमकियों के कारण सीएसएमआईए की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

प्रमुख खबरें

ईरान युद्ध और तेल की कीमतों पर Donald Trump का बड़ा बयान: मध्यावधि चुनाव में हार स्वीकारी, कहा- जरूरत पड़ी तो फिर उठाऊंगा वही कदम

विदेशी बाजार में US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, शुरुआती कारोबार में 94.55 पर पहुंचा

Washington Politics 2026 | ट्रम्प प्रशासन में दरार और 2028 की बिसात! JD Vance की न्यू राइट रणनीति, ईरान युद्ध का संकट और पेंटागन में उथल-पुथल

Ekadashi Vrat: सुख समृद्धि और पापों से मुक्ति के लिए Rama Ekadashi पर करें Lord Vishnu का पूजन