युद्ध के दौरान हथियार नहीं डाले जाते, त्योहारों को पूरी सतर्कता से मनाना होगा: PM मोदी

By अंकित सिंह | Oct 22, 2021

राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 100 करोड़ वैक्सीनेशन को लेकर देशवासियों को तो बधाई दी। लेकिन साथ ही साथ कोरोना से बचाव के लिए बताए गए प्रोटोकॉल को भी पालन करने का आग्रह किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि त्योहारों को सतर्कता से हमें मनाना होगा। उन्होंने कहा कि मास्क को अब अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। मोदी ने कहा कि कवच कितना ही उत्तम हो, कवच कितना ही आधुनिक हो, कवच से सुरक्षा से पूरी गारंटी हो तो भी जबतक युद्ध चल रहा है हथियार नहीं डाले जाते। मेरा आग्रह है कि हमें अपने त्योहारों को पूरी सतर्कता के साथ ही मनाना है। मोदी ने कहा कि पिछली दिवाली हर किसी के मन में एक तनाव था, लेकिन इस दिवाली 100 करोड़ वैक्सीन डोज के कारण एक पैदा हुआ विश्वास है। अगर मेरे देश की वैक्सीन मुझे सुरक्षा दे सकती है, तो मेरे देश में बने सामान मेरी दिवाली को और भी भव्य बना सकते हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था पर बात करते हुए मोदी ने कहा कि आज भारतीय कंपनियों को न केवल रिकॉर्ड निवेश मिल रहा है, बल्कि रोजगार सृजन भी हो रहा है। स्टार्ट-अप में रिकॉर्ड निवेश के साथ-साथ रिकॉर्ड स्टार्टअप यूनिकॉर्न भी विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में बने कॉविन प्लेटफॉर्म ने न केवल आम लोगों को सहुलियत दी, बल्कि मेडिकल स्टाफ के काम को भी आसान बनाया है।

प्रमुख खबरें

Kannur में भीषण Road Accident, खड़े ट्रक से टकराई लॉरी; 2 मैकेनिकों की मौत

Iran-US Economic War | तेल की एक भी बूंद एक्सपोर्ट नहीं होने देंगे, ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर दी इकोनॉमिक वॉर की बड़ी चेतावनी

Revanth Reddy ब्रिटेन दौरा बीच में खत्म कर Hyderabad लौटे, लंबित मसलों पर रहेगा ध्यान

Sultanpur Police encounter में तीन बदमाश अरेस्ट, चोरी के जेवरात और तमंचा बरामद