फेस्टिव सेल में ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले जान लें ये 5 गलतियां, नहीं तो होगा भारी नुकसान!

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 15, 2025

त्योहारों की सीजन शुरु होते ही अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो जैसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर फेस्टिव सीजन की सेल शुरु हो जाती है। इस सेल को लोग काफी लंबा इंतजार करते हैं। इस सेल के दौरान लोग फोन, लैपटॉप और गैजेट को खरीदते हैं। लेकिन जब आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना भूल ही जाते हैं। ये मिस्टेक्स बाद में भारी पड़ती है। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 गलतियां बताने जा रहे हैं, जिन्हे फेस्टिव सीजन शॉपिंग करने से जरुर बचें।

कई बार होता है कि त्योहार की खरीदारी बिना तय बजट के शुरु करना। फेस्टिव सीजन सेल में हम सभी बिना लिमिट तय किए ऑनलाइन शॉपिंग करते रहते हैं। जिससे आपकी जेब ढीली हो जाएगी। ऐसे में बेहतर है कि बजट तैयार करें और उसी के हिसाब से गिफ्ट, सजावट और अन्य सामान पर पैसा खर्च करें।

डिस्काउंट और सेल के झांसे में कम पड़े

फेस्टिवल के दौरान बाजार और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर कई सारे धांसू ऑफर्स दिए जाते हैं। फ्लैश सेल, लिमिटेड टाइम ऑफर जैसी ट्रिक्स ग्राहकों को तुरंत खरीदारी के लिए मजबूर करती है। ऐसे ऑफर्स के झांसे में बिल्कुल न आएं। इसलिए हर ऑफर आपके लिए फायदेमंग नहीं हो सकता। सोच-समझकर ही तय करें कि क्या सच में फायदे की डील है या फिर मार्केटिंग चाल है।

दूसरे प्लेटफॉर्म से कंपेयर करें कीमत

जल्दबाजी के चक्कर में लोग प्राइस कंपेयर नहीं करते। जब वह प्रोडक्ट ऑर्डर कर देते हैं तो पता चलता है कि दूसरे प्लेटफॉर्म में यह और भी सस्ता मिल रहा होता है। जिसके बाद आप पछतावा महसूस करते हैं। किसी भी प्रोडक्ट को दो-तीन शॉपिंग साइट्स पर प्राइस जरुर कंपेयर करें। जिससे आपके प्रोडक्ट पर काफी बचत हो सकती है।

क्रेडिट कार्ड का ज्यादा यूज करना

फेस्टिव के दौरान लोग शॉपिंग करते हैं तो सबसे ज्यादा यूज क्रेडिट कार्ड का करते हैं। यह सुविधा काफी आरामदायक तो लगती है लेकिन बाद में यह कर्ज अधिक बढ़ जाता है। समय पर भुगतान नहीं किया तो यह भारी ब्याज भी बन जाता है। इसलिए संभव हो सके कि तो कैश या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करें। ताकि कर्ज दबाब न बने।

रिव्यू और सेलर की रेटिंग जरुर देखें

फेस्टिव सेल में अगर आप सबसे महंगा प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं, तो आप यूजर्स के रिव्यू को जरुर पढ़ें। अगर आप फोन, लैपटॉप या इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे महंगे आइटम्स ऑर्डर करने वाले हैं, तो आप एक बार कस्टमर रिव्यू को जरुर चेक करें। क्योंकि कई बार फेस्टिव सीजन के दौरान ऑर्डर किया गया प्रोडक्ट अगर खराब निकल जाए तो उसे एक्सचेंज करवाने में काफी समय निकल जाता है। त्योहार के दौरान आपका मूड भी खराब हो सकता है, इसके साथ ही आप सेलर रेटिंग को जरुर देख लें। हमेशा अच्छी रेटिंग वाले सेलर से ही प्रोडक्ट ऑर्डर करें।

प्रमुख खबरें

US Midterm Elections 2026 Updates: अमेरिका में वोटिंग का आगाज़, ट्रंप पर जनमत की परीक्षा

Prema Rawat ने रचा इतिहास, Senior Women T20 Trophy में 14 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

Emraan Hashmi की Rooh को लेकर आया बड़ा अपडेट, 2027 में तीन भाषाओं में होगी रिलीज फिल्म

Gujarat ATS ने 438 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में तस्कर Salim Dola को पकड़ा