दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के लिए त्योहारी मौसम और लापरवाही जिम्मेदार: केंद्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2020

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के लिए त्योहारी मौसम, लोगों की ज्यादा आवाजाही और कोविड व्यवहार से जुड़ी सावधानियों में लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही उसने कहा कि संवेदनशील जोन में नमूनों के जांच की संख्या में वृद्धि के प्रयास किए जाएंगे। सरकार ने मेट्रो यात्रा के दौरान कोविड-19 संबंधी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पूरी सावधानी से अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की गई। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को अस्पताल से छुट्टी मिली, कोरोना संक्रमित होने के बाद कराया गया था भर्ती 

बयान के मुताबिक, बैठक के दौरान दिल्ली में कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर रणनीति बनाए जाने को लेकर भी चर्चा की गई और इस दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रतिनिधियों के अलावा स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान खासतौर पर त्योहारी मौसम और तापमान में कमी आने के कारण बढते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 की रोकथाम को लेकर चर्चा की गई। इसके मुताबिक, बैठक में निर्णय लिया गया कि रेस्तरां, बाजारों, सलून जैसी संवेदनशील जगहों पर लक्षित आरटी-पीसीआर जांच जैसे प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। साथ ही वेंटिलेटर, बिस्तरों और आईसीयू समेत अन्य चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता में वृद्धि करने का भी फैसला लिया गया।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत