FICCI की सरकार से अपील, कहा- 18-45 वर्ष के लोगों के लिए भी टीकाकरण शुरू हो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2021

नयी दिल्ली। उद्योग मंडल फिक्की ने सरकार से विभिन्न राज्यों में कोविड-19 संक्रमण की जांच बढ़ाने को कहा है। इसके साथ ही उद्योग मंडल ने सरकार से आग्रह किया है कि 18-45 आयु वर्ग समूह के लिए टीकाकरण खोला जाए। फिक्की ने इस महामारी से लड़ाई में उद्योग की ओर से पूरे समर्थन का भरोसा दिलाया है। फिक्की के अध्यक्ष उदय शंकर ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्ष वर्धन को लिखे पत्र में कहा, ‘‘अभी हम प्रतिदिन 11 लाख नमूनों की जांच कर रहे हैं। जनवरी में हम 15 लाख जांच प्रतिदिन कर रहे थे। इसके अलावा हम संक्रमण की जांच और बढ़ा सकते हैं। देश में कोविड-19 जांच के लिए 2,440 प्रयोगशालाएं परिचालन में हैं। इनमें से 1,200 से अधिक प्रयोगशालाएं निजी क्षेत्र से हैं।’’

प्रमुख खबरें

CM आवास योजना और आयुष्मान भारत कवर..UP की तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ितों के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला

Adhik Maas में 3 साल बाद आई परम एकादशी, जानें Shubh Muhurat, कहीं चूक न जाएं ये महासंयोग

Health Tips: खून की कमी वाली महिलाएं सावधान! चाय की ये आदत बढ़ा सकती है Health Risk

PoK में भुखमरी और तनाव, भारत में ज़ोजिला टनल का जश्न... LoC से बंटे दो कश्मीर की बदलती हकीकत | Explained Zojila Tunnel