शतरंज जगत में भूचाल: पूर्व World Champion Vladimir Kramnik पर FIDE का बड़ा एक्शन, एक साल के लिए बैन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2026

अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) ने पूर्व विश्व चैम्पियन ब्लादीमिर क्रामनिक को कम से कम एक साल के लिये निलंबित कर दिया है जिन्होंने डेनियल नारोदित्स्की समेत साथी खिलाड़ियों पर धोखेबाजी के आरोप लगाये थे जो साबित नहीं हुए। नारोदित्स्की का पिछले साल 29 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। क्रामनिक ने उन पर धोखेबाजी का आरोप लगाते हुए इसे सोशल मीडिया पर भी साझा किया था। अमेरिकी ग्रैंडमास्टर नारोदित्सकी ने शिक्षाप्रद यूट्यूब वीडियो और लाइवस्ट्रीम के जरिये खेल के आनलाइन दौर को लाने में मदद की थी।

महासंघ ने कहा कि धोखाधड़ी से निपटना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है लेकिन आरोपों पर उनकी प्रक्रियाओं के जरिए ही कार्रवाई की जानी चाहिए और उन्हें उचित सबूतों का समर्थन मिलना चाहिए। नारोदित्स्की ने कहा था कि क्रामनिक के आरोपों का उन पर काफी असर पड़ा है। उन्होंने कहा ,‘‘ क्रामनिक के आरोपों के बाद से मुझे लगने लगा है कि अगर मैं अच्छा खेला तो लोगों को गलत ही लगेगा। इसका मुझ पर काफी असर पड़ा है।

प्रमुख खबरें

विदेशी पूंजी प्रवाह से US Dollar के मुकाबले Rupee 5 पैसे चढ़कर 94.46 पर पहुंचा

Janmashtami 2026 Special: लड्डू गोपाल के Prasad के लिए ऐसे बनाएं Dhaniya Panjiri, जानें Recipe

विदेशी पूंजी प्रवाह से Rupee में बढ़त, शुरुआती कारोबार में Dollar के मुकाबले 94.46 पर पहुंचा

पाकिस्तानी पत्नी को तलाक, कोर्ट से मौत की सजा की मांग... 36 साल पुराने सरला भट हत्याकांड से बचने के लिए विक्टिम कार्ड खेल रहा यासीन मलिक?