FIDE Women's WC 2025 Final: पहले गेम में कोनेरू हम्पी और दिव्या के बीच भिड़ंत, 1-1 पर ड्रॉ

By Kusum | Jul 27, 2025

वहीं ये मुकाबला भी अगर बराबरी पर खत्म होगा तो विजेता का निर्धारण करने के लिए कम अवधि के गेम खेले जाएंगे। शुरुआती गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला लेकिन दोनों अपने मौकों को भुनाने में सफल नहीं हुए। दिव्या पर हम्पी ने शुरुआत में दबाव बनाया लेकिन नागपुर की इस खिलाड़ी ने जल्द ही वापसी की और कम्प्यूटर के अनुसार 14वें चाल के बाद दिव्या का पलड़ा भारी था। हालांकि, हम्पी ने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए मैच पर अपनी पकड़ कमजोर नहीं होने दी।

दिव्या और हम्पी के बीच फिडे महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल 26 जुलाई से शुरू हुआ। फाइनल में दो क्लासिकल गेम होंगे पहले गेम 26 को खेला गया जो कि ड्रॉ रहा। वहीं अब दूसरा गेम 27 जुलाई, रविवार को खेला जाएगा। बता दें कि, क्लासिकल फॉर्मेट में हर खिलाड़ी को पहले 40 चालों के लिए 90 मिनट मिलेंगे। जिसके बाद बाकी के गेम के लिए अतिरिक्त 30 मिनट दिए जाएंगे, जिसमें पहली चाल से 30 सेकंड को इंक्रीमेंट होगा।

साथ ही अगर फिर भी क्लासिकल खेल में विजेता का फैसला नहीं होता है तो मैच टाई-ब्रेक की एक सीरीज के रूप में चलता रहेगा। सबसे पहले 10 मिनट प्लस 10 सेकंड के इंक्रीमेंट के साथ दो रैपिड गेम होंगे। इसके बाद फिर भी टाई रहता है तो 5 मिनट प्लस 3- सेकंड के इंक्रीमेंट के साथ दो पांच मिनट के गेम होंगे। ऐसे में जरूरत हो तो 3 मिनट प्लस 2- सेकंड के इंक्रीमेंट के साथ दो ब्लिट्ज गेम होंगे। बाद भी अगर मैच ड्रॉ रहता है तो खिलाड़ी तब तक 3+2 ब्लिट्ज गेम खेलना जारी रखेंगे तब तक कोई विजेता सामने नहीं आ जाता।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में आस्था कुंज दरिंदगी से दहशत! 17 साल की किशोरी से हैवानियत के बाद Lady Shri Ram College सहमा, ऑनलाइन हुईं क्लासेज़

Vamana Jayanti: Vaman Dwadashi पर पंचामृत अभिषेक और तुलसी दल से करें पूजन, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

Shalimar Bagh Masjid Demolition | दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात को मस्जिद पर चला बुलडोजर, इलाके में भारी हंगामा! AIMIM ने बताया असंवैधानिक

India T20I Series: New Zealand ने 7 तेज गेंदबाजों समेत 16 सदस्यीय टीम घोषित की