भाजपा सांसद और अधिकारी के बीच तीखी बहस, परवेश वर्मा बोले- जनता के हित के लिए बोलता रहूंगा

By अंकित सिंह | Oct 28, 2022

दिल्ली में यमुना नदी में जहरीले झाग को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। भाजपा आम आदमी पार्टी और केजरीवाल सरकार के खिलाफ जबरदस्त तरीके से हमलावर है। यमुना नदी में जहरीले झाग साफ तौर पर करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, दिल्ली जल बोर्ड की ओर से उन झागों को खत्म करने के लिए कई कोशिशें भी की जा रही है। हालांकि, इसी पर भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने सवाल उठाया था। भाजपा सांसद ने रसायनों को पानी में नहीं ठालने के लिए अधिकारियों से कहा। इस दौरान अधिकारियों से उनकी तीखी बहस हुई। उन्हें अधिकारी को बेशर्म, घटिया आदमी कहते भी देखा गया। इसके बाद से आम आदमी पार्टी भाजपा सांसद पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। 

 

इसे भी पढ़ें: छठ के मौके पर नहीं मिल रही घर जाने के लिए ट्रेन की टिकट... इन विकल्प को अपना कर पहुंचे घर


आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार छठ पूजा की तैयारी कर रही है और भाजपा के नेता काम रोक रहे हैं, बदतमीज़ी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगया कि भाजपा चाहती है पूर्वांचली भाइयों को परेशानी हो और त्योहार ख़राब हो। अब इसी पर परवेश वर्मा के सफाई भी आई हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अगर दिल्ली की जनता के हित में अगर मुझे इस तरह की बात करनी होगी तो मैं करूंगा। इसमें कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि आज यमुना के पास छठ घाट का दौरा करने पर, हमें वहां जहरीले रसायनों के कंटेनर मिले। इस रसायन को नदी में डाल दिया जाएगा। वहां मौजूद अधिकारी से पूछा कि लोगों को नुकसान के लिए कौन जिम्मेदार होगा। 

 

इसे भी पढ़ें: Chhath Puja 2022: शुक्रवार से शुरू हो रहा छठ महापर्व, जानें किस दिन मनाया जाएगा नहाय-खाय और खरना


भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने कहा कि मैंने उनसे बार-बार कहा कि यमुना नदी में रसायन न डालें। अगर अधिकारी इस मामले में मेरी बात नहीं सुनते हैं तो मैं नाराज कैसे नहीं हो सकता? दिल्ली की जनता के हित के लिए अगर मुझे इस तरह से बात करनी है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है, यह सही है। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बिना ट्रीटमेंट किए दिल्ली के इंडस्ट्रीयल एरिया का ज़हरीला पानी यमुना नदी में डाला जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने 1200 करोड़ यमुना की सफ़ाई में खर्च कर दिए। वो पैसा कहाँ गया ? 

प्रमुख खबरें

Shiksha Adhishthan Bill: धर्मेंद्र प्रधान बोले- विश्वविद्यालयों के नियमन, मानक निर्धारण और प्रत्यायन में एकरूपता लाने की आवश्यकता

Sansad Diary: G Ram G Bill लोकसभा में पेश, विपक्ष ने गांधी जी का नाम हटाने का किया विरोध

PM Modi Ethiopia Visit: जॉर्डन के बाद इथियोपिया पहुंचे पीएम मोदी, PM अली ने गले लगाकर किया स्वागत

BMC चुनाव में एक साथ मैदान में उतरेंगे उद्धव-राज, राउत ने किया साफ- कांग्रेस क्या सोचती है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता