Chhattisgarh Bijapur Encounter | बीजापुर में नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ जारी, दो जांबाज जवान घायल

By रेनू तिवारी | Aug 12, 2025

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में मंगलवार को माओवादियों के साथ जारी मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक बयान के अनुसार, डीआरजी की एक टीम ने 11 अगस्त को गंगलूर इलाके में नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया था। मंगलवार सुबह माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद कई घंटों तक रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: भारत में तेज हो रही है अमेरिकी उत्पादों के बहिष्कार की मांग, त्योहारी सीजन में American Brands को लगेगा बड़ा झटका

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवानों को मामूली चोटें आई है। उन्होंने बताया कि दोनों घायल जवानों की हालत सामान्य है तथा वे खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

SpaceX ने Stock Market में मचाया तूफान, Elon Musk की Net Worth 1.3 ट्रिलियन डॉलर के पार

Bihar के किसानों के लिए New Era! 305 गोदाम और 400 थ्रेसिंग फ्लोर से बढ़ेगी Income

Tom Holland का बड़ा खुलासा, एक जवाब से Confirm हुई Zendaya संग Secret Wedding!

भारत ने ट्रक पर लादी क्रूज मिसाइल, बटन दबाते ही जो हुआ...