बांग्लादेश-श्रीलंका मैच में एक-दूसरे से भिड़े खिलाड़ी,लाहिरू कुमारा और लिटन दास के बीच हुई धक्का-मुक्की

By निधि अविनाश | Oct 25, 2021

टी-20 वर्ल्ड कप मैच का आगज हो चुका है और रविवार को भारत-पाकिस्तान के साथ-साथ बांग्लादेश और श्रीलंका का भी मैच हुआ। रविवार को हो रहे इस मैच में सबसे खास बात यह थी भारत और पाक टी-20 वर्ल्ड कप मैच पाच साल बाद एकसाथ खेल रहा था। जहां भारत-पाक का मैच काफी रोमाचंक रहा वहीं बांग्लादेश और श्रीलंका का मैच भी विवादों से भरा रहा। जानकारी के लिए बता दें कि, रविवार को हुए मैच में बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाड़ी एक दूसरे से ही भिड़ गए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

बता दें कि, बांगलादेश का बल्लेबाज लिटन दास मिड ऑफ पर कैच आउट हो गए जिसके बाद जब वह मैदान से पवेलियन लौट रहे थे तभी लिटन से लाहिरू कुमारा भिड़ गए जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच बात बढ़ गई और बीच-बचाव में दूसरे बल्लेबाज नईम भी आ गए। नईम ने लाहिर को धक्का देकर लिटन को दूर करने की कोशिश की जिसके बाद यह बहस भंयकर लड़ाई में बदल गया। श्रीलंकाई खिलाड़ी और बांग्लादेशी बल्लेबाजों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई और यह झगड़ा इतना बढ़ गया की खिलाड़ियों को छुड़वाने अंपायरों को बीच में आना पड़ा लेकिन खिलाड़ी ने उनकी बात भी नहीं मानी। कुछ देर बाद जाकर मामला शांत हुआ। श्रीलंका के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। बता दें कि दोनों ही टीमों ने क्वालिफायर मुकाबले जीतकर सुपर-12 में जगह बना ली है। 

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट