फीफा की घोषणा, 2023 में होने वाले महिला फुटबॉल विश्व कप में चार सीधे कोटे मिलेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2020

ज्यूरिख। कोंकाकाफ को 2023 में होने वाले महिला फुटबॉल विश्व कप में चार सीधे कोटे मिलेंगे जबकि क्षेत्र की दो और टीमें दस टीमों के प्लेआफ के जरिये प्रवेश कर सकती हैं। अमेरिका, कनाडा और जमैका ने पिछले साल फ्रांस में 24 टीमों के विश्व कप में क्षेत्र की नुमाइंदगी की थी। कोंकाकाफ क्षेत्र में उत्तर और मध्य अमेरिका और कैरेबियाई देश आते हैं।

इसे भी पढ़ें: डोपिंग के दोषी पाए गए बास्केटबॉल खिलाड़ी सतनाम सिंह, दो साल का प्रतिबंध लगा

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मेजबान होने के नाते सीधे क्वालीफाई कर चुके हैं। उनके कोटा स्थान उनके परिसंघ को मिले कोटा स्थानों में से लिये गए हैं। पिछले महिला विश्व कप में यूरोप की नौ , एशिया की पांच, अफ्रीका और कोंकाकाफ की तीन, दक्षिण अमेरिका की दो , ओशेनिया की एक और कोंकाकाफ . कोनमेबोल प्लेआफ की विजेता टीमों ने भाग लिया था।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद