फीफा का फैसला बेहद कड़ा, लेकिन खेल को व्यवस्थित करने का भी मौका: भूटिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2022

नयी दिल्ली। पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने मंगलवार को भारतीय फुटबाल पर प्रतिबंध लगाने के फीफा के फैसले को ‘बेहद कड़ा’ करार दिया, लेकिन वह इसे देश में इस खेल को व्यवस्थित करने के मौके के रूप में भी देख रहे हैं। विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संचालन संस्था फीफा ने मंगलवार को तीसरे पक्ष द्वारा गैर जरूरी दखल का हवाला देकर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को निलंबित कर दिया और उससे 11 से 30 अक्टूबर के बीच होने वाले अंडर-17 महिला विश्व कप के मेजबानी अधिकार छीन लिए।

इसे भी पढ़ें: असफल रहे LG मनोज सिन्हा, असदुद्दीन ओवैसी बोले- कश्मीर में पंडित सुरक्षित नहीं

पूर्व खिलाड़ी मेहताब हुसैन ने इस फैसले के लिए देश में फुटबॉल का संचालन कर रहे लोगों को जिम्मेदार ठहराया। मेहताब ने कहा, ‘‘ इसके लिए पूर्व अधिकारी और प्रशासकों की समिति (सीओए) दोनों ही जिम्मेदार हैं। जब फीफा ने अधिकारियों को जल्द से जल्द चुनाव कराने के निर्देश दे दिए थे तो फिर वे किसका इंतजार कर रहे थे। हमने समय गंवाया और अब उसकी सजा भुगत रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ पूर्व अधिकारियों और सीओए में से किसी को नुकसान नहीं होगा। यह खिलाड़ियों और प्रशंसकों का नुकसान है। यह भारतीय फुटबॉल के लिए करारा झटका है।

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं