FIFA Suspends AIFF | फीफा ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को किया निलंबित, थर्ड पार्टी के दखल से हुआ नाराज

By रेनू तिवारी | Aug 16, 2022

ज्यूरिख। क्रिकेट-हॉकी के बाद भारत में फुटबॉल को भी काफी पसंद किया जाता है, लेकिन अब फुटबॉल प्रेमियो के लिए एक बुरी खबर हैं। नियमों का उल्लंघन करने के मामले में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल (फीफा) ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फीफा की तरफ से जारी सूचना में यह कहा गया कि इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने फीफा के नियमों को तोड़ा हैं। इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा तीसरी पार्टी के दखल के कारण यह बड़ा फैसला किया है। फीफा के इस फैसले ने अक्टूबर में अंडर -17 महिला विश्व कप के देश के मंचन को खतरे में डाल दिया। विश्व फ़ुटबॉल की शासी निकाय ने उल्लंघन को "फ़ीफ़ा क़ानून का गंभीर उल्लंघन" कहते हुए भारत को निलंबित किया है।

फीफा ने तीसरे पक्ष द्वारा गैर जरूरी दखल का हवाला देकर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को सोमवार की रात निलंबित कर दिया। इसके साथ ही भारत में 11 से 30 अक्टूबर तक होने वाले फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप की मेजबानी भी खतरे में पड़ गई है। फीफा ने कहा है कि निलंबन तुरंत प्रभाव से लागू होगा।

इसे भी पढ़ें: विक्रमसिंघे ने श्रीलंका की नौसेना को डोर्नियर विमान उपहार में देने पर भारत का धन्यवाद दिया

फीफा ने एक बयान में कहा ,‘‘ निलंबन तभी हटेगा जब एआईएफएफ कार्यकारी समिति की जगह प्रशासकों की समिति के गठन का फैसला वापिस लिया जायेगा और एआईएफएफ प्रशासन को महासंघ के रोजमर्रा के काम का पूरा नियंत्रण दिया जायेगा।’’ फीफा ने कहा ,‘‘ इसके मायने हैं कि अंडर 17 महिला विश्व कप पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारत में नहीं हो सकता।’’ इसने कहा ,‘‘ फीफा भारत के खेल मंत्रालय से लगातार संपर्क में है और सकारात्मक नतीजे तक पहुंचने की उम्मीद है।

Koo App

Not a good news

View attached media content

- Nitin Sachinist (@sachinsuperfan) 16 Aug 2022

Koo App

The Bureau of the FIFA Council has unanimously decided to suspend the All India Football Federation (AIFF) with immediate effect due to undue influence from third parties, which constitutes a serious violation of the FIFA Statutes: FIFA

- Prasar Bharati News Services & Digital Platform (@pbns_india) 16 Aug 2022

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा