25 जून को होगा फीफा 2023 महिला विश्व कप के मेजबान की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2020

ज्यूरिख। फीफा परिषद 25 जून को 2023 महिला फुटबॉल विश्व कप के मेजबान का चयन करेगी जिसमें ब्राजील, जापान और कोलंबिया बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इनके अलावा आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने भी संयुक्त बोली लगायी है। फीफा परिषद के 37 सदस्यों के मतों को सार्वजनिक किया जायेगा।

फीफा जांच दल ने जनवरी और फरवरी में बोली लगाने वाले देशों का दौरा किया था जिसके बाद कोरोना वायरस के कारण यात्रा पांबंदियां लगा दी गयीं। 2023 विश्व कप में पहली बार 32 टीमें भाग लेंगी। फ्रांस में हुए 2019 चरण में 24 टीमों ने शिरकत की थी जिसमें अमेरिका ने खिताब जीता था।

प्रमुख खबरें

Social Media ट्रायल बड़ी वजह? आखिर Jantar Mantar पर Delhi Police के जवानों की वर्दी से क्यों गायब है नेम टैग?

GST Council: कई राज्यों में कारोबार के लिए एक ही पंजीकरण आवेदन पर होगा विचार

12.5 करोड़ लोगों...SIR विवाद के बीच ट्रंप ने भारत के चुनाव को लेकर ऐसा क्या लिखा, बाद में झट से डिलीट किया ट्वीट

Ukraine के Sumy में भारतीय दवा कारखाने पर रूसी Drone Attack, एक की मौत