फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की निदेशक रोमा खन्ना ने दिया इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2021

नयी दिल्ली।रोमा खन्ना शनिवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए भारत में होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप और एएफसी महिला एशिया कप के टूर्नामेंट निदेशक पद से हट गयीं। रोमा ने 2019 में अंडर-17 विश्व कप की बोली लगाने की प्रक्रिया की अगुआई की थी और बाद में उन्हें स्थानीय आयोजन समिति का टूर्नामेंट निदेशक नियुक्त किया गया था। उन्होंने अगले साल जनवरी में होने वाले एएफसी महिला एशिायई कप की बोली लगाने की प्रक्रिया में भी सफल अगुआई की थी। रोमा ने शनिवार को जारी बयान में कहा, ‘‘मैं एआईएफएफ (अखिल भारतीय फुटबॉल संघ) और फीफा (अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संस्था) का मुझ पर भरोसा दिखाने के लिये शुक्रिया करना चाहूंगी। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत में टूर्नामेंट की अगुआई करना सम्मानजनक रहा। मुझे स्थानीय आयोजन समिति द्वारा किये गये काम पर गर्व है और मैं टीम की शुक्रगुजार हूं, जो भारत में महिला फुटबॉल को बढ़ाने के प्रति समान दृष्टिकोण रखती है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत में 2022 फुटबॉल और महिला खेलों के लिये बड़ा वर्ष होगा और मैं भारतीय महिला टीमों की चीयर करने के लिये बेकरार हूं। ’’

प्रमुख खबरें

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार