FIFA World Cup 2026 Anthem: खत्म हुआ इंतजार, Shakira और Burna Boy का 'Dai Dai' बना का ऑफिशियल एंथम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2026

विश्व कप का आधिकारिक गीत घोषित कर दिया गया है। विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने शुक्रवार को कहा कि शकीरा और नाइजीरिया के गायक-गीतकार बर्ना बॉय ने मिलकर ‘दाई दाई’ गाना जारी किया है जो उत्तरी अमेरिका में 11 जून से शुरू होने वाले टूर्नामेंट का आधिकारिक गीत होगा। फीफा ने कहा, ‘‘दाई दाई फुटबॉल, संस्कृति और एकता का जीवंत नमूना है जो शकीरा और बर्ना बॉय की विश्व भर में जानी पहचानी ओजभरी आवाज और ऊर्जा का शानदार मिश्रण है।’’

फीफा ने इसके साथ ही घोषणा की कि 19 जुलाई को न्यूजर्सी में होने वाले फाइनल के हाफटाइम के दौरान एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मैडोना, शकीरा और बॉय बैंड बीटीएस मुख्य कलाकार होंगे। विश्व कप अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा।

प्रमुख खबरें

Siddhartha Vihar Trust मामले में Karnataka High Court ने निचली अदालत के आदेश पर जताई आपत्ति

Rae Bareli पहुंचे Rahul Gandhi, व्यापारियों और वकीलों से मिलकर जानी समस्याएं

Gujarat Assembly के मानसून सत्र में पेश होंगे 9 अहम Bills, 11 सितंबर तक चलेगी कार्यवाही

Punjab में नशा तस्करी पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण की मौत, Harpal Cheema पर FIR की मांग