FIFA World Cup 2026: Erling Haaland का डबल धमाल, Senegal पर जीत के साथ Harry Kane के रिकॉर्ड की बराबरी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2026

एर्लिंग हालैंड के दो गोल की मदद से नॉर्वे ने सेनेगल को 3 . 2 से हराकर विश्व कप फुटबॉल के अंतिम 32 में जगह बना ली। मार्कस पेडरसन ने 43वें मिनट में गोल किया जबकि हालैंड ने 48वें और 58वें मिनट में गोल दागे। उनके विश्व कप में अब चार गोल हो गए हैं। पेडरसन ने जूलियन रायरसन के चोटिल होने के कारण 13वें मिनट में विश्व कप में पदार्पण किया और गोल कर दिया। वहीं हालैंड ने मार्टिन ओडेगार्ड के पास पर बायें पैर से शॉट लगाया और सेनेगल के गोलकीपर एडुअर्ड मेंडी बायीं ओर डाइव लगाकर भी गोल नहीं बचा सके।

वह गोल्डन बूट की रेस में अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी के बाद फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर है। सेनेगल के लिये इस्माइल सार ने 53वें मिनट में गोल किया। सेनेगल को अब ईराक को 2 . 0 से हराना होगा ताकि तीसरे स्थान की टीम के रूप में अगले दौर में जाने का मौका बना रहे।

प्रमुख खबरें

MCD को Unipole विज्ञापनों से मिले 79 करोड़, खाली पड़े 485 साइटों के नुकसान का ब्योरा नहीं

Tata Trusts ने Tata Sons के पुनर्गठन का दिया प्रस्ताव, RBI से NOC लेने की होगी तैयारी

भारत में Industrial Production अगस्त में 8% बढ़ा Manufacturing सेक्टर 9% उछला

छिपाने से भी नहीं छिपा सच! ईरान जंग में अधमरे हुए US सैनिक