By अभिनय आकाश | Sep 28, 2026
ईरान के साथ जारी सैन्य टकराव में अमेरिका के नुकसान को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। वजह है पेंटगन के आंकड़ों में अचानक हुआ बड़ा बदलाव। अमेरिकी रक्षा विभाग के सार्वजनिक डाटाबेस में इस हफ्ते 37 और घायल अमेरिकी सैन्य कर्मियों को जोड़ा गया है। इनमें 29 नेवी के नाविक और आठ मरीन शामिल है। इसके साथ ही ईरानी संघर्ष में घायल अमेरिकी सैन्य कर्मियों की दर्ज संख्या बढ़कर अब 861 हो गई है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि इन 37 सैनिकों को चोट कब और कैसे लगी?
लेकिन सवाल इसलिए गंभीर है क्योंकि हाल के महीनों में अमेरिकी सैनिकों के घायल और मारे जाने के आंकड़ों को लेकर पेंटागन की सार्वजनिक जानकारी पर पहले भी सवाल उठे हैं। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सैन्य मौतों की आधिकारिक गिनती में भी पहले विसंगतियां सामने आई थी। इस हफ्ते डाटाबेस में मौतों की संख्या 19 दर्ज हुई। जबकि इससे पहले कुछ मौतों के रिकॉर्ड को लेकर भी सवाल उठे थे। तो क्या अमेरिका ईरान के साथ संघर्ष में हुए अपने नुकसान को छिपा रहा है? फिलहाल उपलब्ध जानकारी से सीधे तौर पर यह निष्कर्ष निकालना संभव नहीं है। इतना जरूर साफ है कि पेंटागन के आंकड़ों में देरी से अपडेट और कुछ मामलों में घटना का विवरण सार्वजनिक ना होने की वजह से सवाल बड़े और खड़े हो रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है पेंटगन ने जिन 37 सैनिकों को अचानक घायल सैनिकों की सूची में जोड़ा, वह आखिर कब और किन परिस्थितियों में घायल हुए?