FIFA World Cup में Mexico के कुत्ते Osito का जलवा, रातों-रात बना नया Internet Sensation

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2026

जैसे-जैसे मेक्सिको सिटी में फुटबॉल विश्व कप का बुखार बढ़ रहा है, टूर्नामेंट के सबसे लोकप्रिय प्रशंसकों में एक खास कुत्ता भी शामिल हो गया है जिसका नाम है ‘ओसितो’। ओसितो आठ साल का मिश्रित नस्ल का कुत्ता है जो मेक्सिको के उद्घाटन मैच में अपने मालिक जॉर्ज रैंगल के साथ एक कार्गो साइकिल के पीछे बैठकर पहुंचा। उसने मेक्सिको की जर्सी, धूप का चश्मा और टोपी पहन रखी थी। जब हजारों प्रशंसक टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच के लिए स्टेडियम की ओर जा रहे थे तो उनमें से कई लोग ओसितो के साथ तस्वीरें खिंचवाने, उसे प्यार करने और उसके वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए रुक गए।

ओसितो उनकी कार्गो साइकिल के पीछे बने हिस्से में आराम से बैठता है। रैंगल कहते हैं, ‘‘वह सिर्फ मेरा कुत्ता नहीं, मेरा सबसे अच्छा साथी है। ’’ अब जबकि विश्व कप का जश्न जारी है, ओसितो के वीडियो लगातार साझा किए जा रहे हैं और उसके साथ तस्वीर खिंचवाने वालों की कतार बनी रहती है। फिर भी हर सुबह रैंगल और ओसितो अपनी साइकिल पर सवार होकर मेक्सिको सिटी की सड़कों पर निकल पड़ते हैं, जहां वे अपना काम जारी रखते हैं, लोगों से मिलते हैं और खुशी के पल बांटते हैं।

प्रमुख खबरें

Supreme Court के उद्योग परिभाषा फैसले पर Congress ने जताई चिंता, कहा श्रमिकों पर पड़ेगा असर

Explained- BNS Section 118 | Rahul Gandhi के 6 घंटे के हाई-वोल्टेज धरने के आगे झुकी पुलिस! पैलेट गन कांड में दर्ज हुई BNS 118 और 125 के तहत FIR!

Hyderabad Aston Martin हादसे में आरोपी MP के बेटे की Alcohol जांच नेगेटिव

California Assembly ने पास किया Diwali प्रस्ताव, 8 नवंबर को दी मान्यता