Pakistan के पंजाब में वाहन दुर्घटना में विश्वविद्यालय के एथलीट सहित 15 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2026

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बस और वैन की भिड़ंत में विश्वविद्यालय के एथलीट सहित कम से कम 15 लोग मारे गए और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह घटना बुधवार को लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर अड्डा फकीर दी कुल्ली इलाके में घटी।

भिंडर ने कहा, जब बस एक संकरे रास्ते पर पहुंची, तो विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार यात्री वैन उससे भिड़ गई, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने कहा, इस दुर्घटना में विश्वविद्यालय के छात्रों सहित लगभग 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 25 अन्य लोग घायल हुए हैं।

घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और इस संबंध में जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की।

प्रमुख खबरें

Real Madrid Election: पेरेज़ का मास्टरस्ट्रोक, 150 मिलियन यूरो में लाएंगे Jude Bellingham से भी महंगा खिलाड़ी

Pakistan ने ठुकराया भारत का निमंत्रण, Delhi Fencing Championship में नहीं भेजेगा अपनी टीम।

R. Praggnanandhaa का बड़ा उलटफेर, World Champion Gukesh को हराकर Norway Chess की बाजी पलटी

French Open में Qualifier Maja Chwalińska का तूफानी सफर, Grand Slam फाइनल में बनाई ऐतिहासिक जगह