मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भंडारे का भोजन खाकर करीब 50 लोग बीमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2021

ग्वालियर(मप्र)|  मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के एक गांव में भंडारे का भोजन करने के बाद करीब 50 बच्चे और महिलाएं बीमार हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार की शाम ग्वालियर के हस्तिनापुर के गांव डामौरा में हुई।

मुरार अस्पताल प्रभारी डॉ. आलोक पुरोहित ने बताया कि ‘खाद्य विषाक्तता’ के कारण करीब 50 बच्चे और महिलाएं बीमार हुई हैं। इनमें से पांच मरीज गंभीर रूप से बीमार हैं। उन्होंने कहा कि गांव में अन्य लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति का पता लगाने के लिए डॉक्टर एवं पैरामेडिकल कर्मियों की टीम एंबुलेंस के साथ भेजी गई है।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बिजली संकट नहीं: ऊर्जा मंत्री तोमर का दावा

 

प्रमुख खबरें

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी