मारुति सुजुकी के सितंबर उत्पादन में 51 प्रतिशत की गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2021

नयी दिल्ली| कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) के उत्पादन में पिछले महीने सेमीकंडक्टर चिप की कमी के कारण 51 प्रतिशत की गिरावट आयी। वाहन कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने सितंबर 2020 की 1,66,086 इकाइयों की तुलना में इस साल सितंबर में कुल 81,278 वाहनों का उत्पादन किया।

इसे भी पढ़ें: जीवन रक्षा के लिए रक्तदान जितना जरूरी है, अर्थव्यवस्था के लिए बिजली उत्पादन : सीतारमण

एमएसआई ने कहा कि इसी तरह, वैगनआर, सेलेरियो, इग्निस, स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर सहित कॉम्पैक्ट कारों का उत्पादन 90,924 इकाइयों से घटकर 29,272 इकाई रह गया। अन्य उपयोगिता वाहनों के उत्पादन में भी गिरावट रही।

कंपनी ने बताया कि सितंबर 2020 में 11,183 इकाइयों की तुलना में पिछले महीने उसकी ईको वैन की उत्पादन घटकर 8,025 इकाई रह गया।

इसे भी पढ़ें: सरकार ने एथनॉल के लिए चीनी का उपयोग करने वाली मिलों के लिए प्रोत्साहन की घोषणा की

प्रमुख खबरें

LIC ने 70वीं सालगिरह पर लॉन्च कीं 2 नई योजनाएं! बीमा प्लेटिनम बनाएगी वेल्थ, जीवन रक्षा देगी परिवार को पक्की सुरक्षा, पढ़ें पूरी डिटेल

गोवा विधानसभा में बाल अधिनियम से कुष्ठ रोग का संदर्भ हटाने वाला संशोधन विधेयक पारित

आतंकवाद पर दोहरे मापदंड के खिलाफ SCO का बिश्केक घोषणापत्र जारी, सीमा पार आतंक पर सख्त रुख

शी चिनफिंग और शहबाज शरीफ की मौजूदगी में पीएम मोदी ने SCO बैठक में आतंकवाद पर दोहरे मापदंड छोड़ने को कहा