'हम स्वस्थ तो जग स्वस्थ', प्रधानमंत्री के इस मंत्र को जपना सबकी जिम्मेदारी

By बालानाथ राय | Mar 23, 2020

कोरोना वायरस / COVID-19 किसी देश के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा संकट है। आज हमें एकजुट होकर इस समस्या के सन्दर्भ में जागरूक होना होगा। कोरोना वायरस के दुनिया भर में बढ़ते प्रकोपों को देखते हुए यह प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि इस ख़तरनाक वायरस का असर समाज में न फैले। इसके लिए सरकार द्वारा दिये गये आदेशों का पालन करना चाहिए। ऐसा ना करके हम स्वयं को तो ख़तरा में डालेंगे ही साथ में पूरे समाज को भी इस महामारी के मुँह में डालने का अपराध करेंगे।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस: जानिए लॉकडाउन में क्या खुला रहेगा और क्या होगा बंद ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हैं कि आज हमें ये संकल्प लेना होगा कि हम स्वयं संक्रमित होने से बचेंगे और दूसरों को भी संक्रमित होने से बचाएंगे। पीएम ने कहा कि इस तरह की वैश्विक महामारी में, एक ही मंत्र काम करता है- हम स्वस्थ तो जग स्वस्थ। ऐसी स्थिति में जब इस बीमारी की कोई दवा नहीं है तो हमारा खुद का स्वस्थ बने रहना सबसे बड़ी आवश्यकता है। भारत में इस महामारी से बचने के जो प्रयास किये जा रहे हैं उनकी सराहना पूरे विश्व में हो रही है। 

कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर सार्क देशों ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए इस महामारी से बचने के उपायों पर चर्चा की थी। सभी देशों ने इस मामले में सभी देशों को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। प्रधानमंत्री की इस पहल से साबित होता है कि भारत ना सिर्फ़ अपनी धरती पर कोरोना का जंग लड़ने के लिए तत्पर है बल्कि अपने आसपास के देशों को भी हर सम्भव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के नाम अपना संदेश दिया कि कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि सतर्कता बरतने की ज़रूरत है। लोग थोड़ी-सी भी अगर सतर्कता बरतेंगे तो हम इस महामारी से जंग जीत लेंगे। विभिन्न देशों में इस वायरस को लेकर दिन-रात काफ़ी शोध किये जा रहे हैं उन शोधों से यह बात निकल करके सामने आई है कि नरम सतह पर कोरोना वायरस का दो दिन तक ज़िन्दा रहता है और कठोर सतह पर यह नौ दिन तक भी ज़िन्दा रह सकता है। इस हिसाब से वो हवा में यह तीन घण्टे से ज़्यादा और ताँबे व शीशे में इसकी मौजूदगी चार या पांच घण्टे से ज़्यादा देर तक नहीं हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: जनता कर्फ्यू ब्रह्मास्त्र से कोरोना के खिलाफ देश की जनता का ऐलान-ए-जंग

आईये आज हम सब मिलकर संकल्प लें कि जनता कर्फ्यू में घर पर ही रहेंगे। आज ही नहीं बल्कि जब तक कोरोना वायरस समाप्त न हो जाए तब तक घर से बाहर ना निकलें, बेहद ज़रूरी काम हो तभी घर से बाहर निकलेंगे। ऐसा करने से हम स्वयं की रक्षा नहीं बल्कि अपने परिवार, समाज एवं राष्ट्र की रक्षा करेंगे और हमें उन सेवा कर्मियों का भी उत्साहवर्धन करना चाहिए जो अपनी जान जोखिम में डालकर हमें सुरक्षित रखे हुए हैं।

-बालानाथ राय

(लेखक एवं कवि)

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra