भाजपा और NC के बीच याराना! उमर अब्दुल्ला बोले- राजनीतिक विरोधी दुश्मन नहीं होते

By अंकित सिंह | Sep 16, 2022

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की सियासत में भाजपा और नेशनल कॉन्फ्रेंस एक दूसरे के धुर विरोधी हैं। अनुच्छेद 370 के खात्मे के बाद यह दूरी और भी बढ़ गई है। हालांकि, वह वक्त भी आया था जब नेशनल कांफ्रेंस और भाजपा एक साथ केंद्र की राजनीति मिले थे। एक बार फिर से इस बात की संभावना जताई जा रही है कि जम्मू कश्मीर में भाजपा और नेशनल कॉन्फ्रेंस एक साथ आ सकते हैं। इसको लेकर एक सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में जम्मू कश्मीर के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना पूर्व मुख्यमंत्री और कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला की तारीफ कर रहे हैं। इसी के बाद से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों दलों के बीच कोई खिचड़ी पक रही है। उमर अब्दुल्ला ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए भाजपा के साथ किसी भी याराना से इनकार कर दिया हैं।

इसे भी पढ़ें: महाराजा हरि सिंह की जयंती पर जम्मू-कश्मीर में होगा सार्वजनिक अवकाश, LG बोले- जल्द जारी होगा आदेश

उमर अब्दुल्ला ने साफ तौर पर कहा है कि राजनीतिक विरोधी दुश्मन नहीं होते। वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया रखते हुए उमर अब्दुल्ला ने यह भी कहा है कि सियासत में विभाजन और नफरत की जगह नहीं होती। दरअसल, वीडियो में भाजपा और नेशनल कांफ्रेंस के बीच गुप्त समझौते की ओर इशारा किया गया है। उमर अब्दुल्ला के बारे में बात करते हुए रविंदर रैना ने साफ तौर पर उन्हें जम्मू-कश्मीर के शीर्ष नेताओं में रत्न की तरह बताया है। इस वीडियो में अपने बयान में रविंदर रैना यह कहते सुने जा रहे हैं कि जब मैं विधानसभा सदस्य बना तो उमर भी वहां थे। हमने देखा कि एक व्यक्ति के रूप में उमर अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर के शीर्ष नेताओं में रत्न की तरह हैं। इसलिए हम मित्र भी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब वह कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे तो सबसे पहले अब्दुल्ला ने उन्हें फोन कर हालचाल पूछा था। 

प्रमुख खबरें

खराब Lifestyle ने बिगाड़ा Digestion? ये 2 योगासन हैं रामबाण, 10 मिनट में पाएं Good Health

Qatar धमाके में 12 भारतीय की मौत, अमीर ने तुरंत PM मोदी को फोन मिलाया

Mirzapur: The Movie Poster Release | बड़े पर्दे पर लौटेगा कालीन भैया का राज! मिर्ज़ापुर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज़, खून-खराबे और सत्ता की जंग का इशारा

Voter List पर CM Revanth Reddy का अल्टीमेटम, Telangana में लापरवाही की तो होगा सख्त एक्शन