महाराजा हरि सिंह की जयंती पर जम्मू-कश्मीर में होगा सार्वजनिक अवकाश, LG बोले- जल्द जारी होगा आदेश

Manoj Sinha
ANI
अंकित सिंह । Sep 16 2022 2:57PM

भाजपा के लोगों का एक संयुक्त शिष्टमंडल ने उपराज्यपाल से पिछले दिनों मुलाकात की थी। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग काफी लंबे समय से चली आ रही है।

जम्मू कश्मीर में महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश होगा। इस बात की घोषणा उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने की। अपने बयान में मनोज सिन्हा ने कहा कि स्वर्गीय महाराजा हरि सिंह के योगदान को देखते हुए और यहां के लोगों की भावनाओं का आदर करते हुए निर्णय लिया गया है। मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले एक दो दिनों में इसके आदेश जारी हो जाएंगे। भाजपा लगातार जम्मू कश्मीर में इस बात की मांग पिछले कई दिनों से कर रही थी। आखिरकार भाजपा के इस मांग को स्वीकार कर ही लिया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि उपराज्यपाल ने महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश घोषित किया है। 

इसे भी पढ़ें: Chenab Bridge | बादलों के ऊपर बना दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब ब्रिज, भारतीय रेल मंत्रालय ने शेयर की मनमोहक तस्वीरें

दरअसल, भाजपा के लोगों का एक संयुक्त शिष्टमंडल ने उपराज्यपाल से पिछले दिनों मुलाकात की थी। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग काफी लंबे समय से चली आ रही है। देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि मैं जम्मू कश्मीर के लोगों को बधाई देता हूं कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल मनोज सिंह ने उनकी भावनाओं का मान रखा। उन्होंने उनकी मांग को मान लिया है। जानकारी के मुताबित इस संबेध में 23 सितंबर से पहले एक अधिसूचना जारी की जाएगी। वही महाराजा हरि सिंह के बेटे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने भी अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में Sub-Inspectors भर्ती घोटाला, अनियमितताओं को लेकर CBI ने मारे 33 स्थानों पर छापे

कर्ण सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि जब मेरे बेटे अजातशत्रु और विक्रमादित्य विधान परिषद में सदस्य थे, तो उन्होंने सदन में छुट्टी के बारे में प्रस्ताव पारित किया था। लेकिन इसे नहीं बढ़ाया गया। काफी मशक्कत के बाद यह छुट्टी मंजूर हुई है। मैं युवा पीढ़ी को बधाई देना चाहता हूं। यह आजाद भारत का संभवत ऐसा पहला मौका होगा जब किसी राजा के जन्मदिन पर सरकारी अवकाश रहेगा। भाजपा के जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि हम पूरे जम्मू-कश्मीर में जश्न मनाने की तैयारी करेंगे। उन्होंने आरोप भी लगाया कि पीडीपी नहीं चाहते थी कि महाराजा की जयंती पर छुट्टी हो

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़