'लड़ाई INDIA और PM Modi के बीच', विपक्षी बैठक के बाद राहुल गांधी बोले- देश की आवाज को दबाया और कुचला जा रहा

By अंकित सिंह | Jul 18, 2023

कर्नाटक में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज बहुत ही सार्थक बैठक हुई है जिसमें बहुत काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि लड़ाई भाजपा की विचारधारा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि लड़ाई  INDIA और नरेंद्र मोदी के बीच है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में बेरोजगारी फैल रही है। चुने हुए लोगों के हाथ में पूरा धन जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने साफ तौर पर कहा कि देश की आवाज को दबाया और कुचला जा रहा है। राहुल ने कहा कि हमारी लड़ाई इस देश के लिए है। 

इसे भी पढ़ें: मानहानि मामले में Rahul Gandhi कर रहे रोक लगाने की मांग, Supreme Court में उठाए सवाल

खड़गे ने क्या कहा

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सभी 26 पार्टियों के साथ मिलकर हमने इस गठबंधन को इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस(INDIA) नाम दिया है। उन्होंने कहा कि हम महाराष्ट्र, मुंबई में फिर मिलने जा रहे हैं। वहां हम समन्वयकों के नाम पर चर्चा करेंगे और उनके नाम का ऐलान करेंगे। जल्द ही मुंबई बैठक के लिए तारीख की घोषणा की जाएगी। खरगे ने कहा कि हमारी एकता को देखकर मोदी जी ने 30 पार्टियों की बैठक बुलाई है। पहले वे अपने गठबंधन की बात तक नहीं करते थे, उनके यहां एक पार्टी के कई टुकड़े हो गए हैं और अब मोदी जी उन्हीं टुकड़ों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

CJP और वामपंथियों के विरोध-प्रदर्शन में छात्रों के शामिल होने पर रोक: चौतरफा घिरी विजय सरकार, वापस लिया आदेश

Tamil Nadu | विधायकों के लिए नई कारें, 1 लाख का मासिक भत्ता और 25 लाख का हेल्थ कवर, तमिलनाडु CM विजय का बड़ा ऐलान

Sawan Second Pradosh Vrat 2026: 24 या 25 अगस्त कब है सावन का दूसरा प्रदोष व्रत? जानें सही Date, Puja Muhurat और धार्मिक महत्व

Delhi Police ने दबोचीं Dating App से बुजुर्ग को फंसाकर 1.30 लाख रुपये ठगने वाली दो युवतियां