कोपेनहेगन से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में यात्रियों के बीच झगड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2024

कोपेनहेगन (डेनमार्क) से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में सवार दो यात्रियों के बीच हाथ रखने की जगह को लेकर उस समय मारपीट हो गई, जब विमान रविवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने ही वाला था। विमान सुबह करीब 7:35 बजे उतरा।

सूत्र के अनुसार, जब केबिन क्रू खाना और पेय पदार्थ परोस रहा था, तब इकॉनमी क्लास में हाथ रखने की जगह को लेकर दो यात्रियों में बहस शुरू हो गई, जो बाद में तीखी नोकझोंक में बदल गई।

केबिन क्रू ने एक यात्री को दूसरी सीट देकर उन्हें शांत किया। हालांकि, जब विमान दिल्ली में उतरने वाला था तो यात्री अपनी उस सीट से अपना सामान लेने आया, जिस पर वह पहले बैठा था।

इस पर दोनों ने फिर से झगड़ा शुरू कर दिया और मारपीट पर उतर आए। सूत्र ने यह जानकारी दी। एआई 158 (कोपेनहेगन-दिल्ली) संचालित बोइंग 787-8 विमान में सवार यात्रियों की संख्या का पता नहीं चल पाया।

हालांकि, सूत्र ने बताया कि विमान लगभग पूरा भरा हुआ था। संपर्क करने पर एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा, दोनों यात्रियों के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहस हुई थी, लेकिन इसे सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया। हवाईअड्डे से निकलने से पहले उन्होंने एक-दूसरे से हाथ भी मिलाया।

प्रमुख खबरें

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के भीषण Drone Attack से दहला रूस, 8 लोगों की मौत और जवाबी Air Strikes तेज

South Korea में भीषण गर्मी का प्रहार, 42.5°C के बीच Emergency Warning जारी, PM Han Duck-soo ने दिए कड़े निर्देश

Yan Diomande के लिए Real Madrid का इंतज़ार बढ़ा, Agent Dispute की वजह से खटाई में पड़ी 100 Million Pound की डील

FIFA President Gianni Infantino ने पद बचाने के लिए US Administration से मांगी मदद, Marco Rubio से गुप्त चर्चा