Gorakhpur में जन्मदिन मनाने के दौरान हुआ झगड़ा, महिला ने गोली चलाई; एक घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2026

गोरखपुर में सड़क किनारे जन्मदिन मनाने के बीच एक महिला ने झगड़े के दौरान कथित तौर पर गोली चला दी, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार रात कैंट थाना क्षेत्र के सिंघारिया इलाके में हुई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

उन्होंने बताया कि जब विशाल, अंशिका से बात करने लगा, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। विशाल को शक था कि अंशिका अक्सर उसकी पत्नी से मिलती है। कहा-सुनी जल्द ही हाथापाई में बदल गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाथापाई के दौरान, अंशिका ने कथित तौर पर अपने पास रखी पिस्तौल निकाल ली और जब दूसरे लोगों ने हथियार छीनने की कोशिश की, तो गोली चल गई, जो अमिताभ निषाद के पेट में लगी। उनके मुताबिक, अमिताभ को पास के अस्पताल ले जाया गया और आगे के इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने अंशिका और उसके दो साथियों का पीछा किया और उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि उसने पिस्तौल जब्त कर ली है और अंशिका समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। जांच के तहत इलाके की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी इकट्ठा की गई है। पुलिस के मुताबिक, अंशिका के खिलाफ पहले से ही चोरी का एक मामला दर्ज है।

प्रमुख खबरें

Ambati Rayudu की नई पारी, Hyderabad Cricket Association में संभाला Director का पद

Noida Airport से 15 जून को उड़ेगी पहली Flight, IndiGo जोड़ेगी Delhi-NCR को सीधा Mumbai से

CRPF का Zero Tolerance फरमान, सरकार विरोधी Social Media Post पर अब होगी सीधी कार्रवाई

बच्चों को Badminton नहीं खेलने दूंगा, Thomas Cup विनर Satwiksairaj का छलका दर्द