चुनाव सिर्फ वहीं से लड़ें जहां से जीत पक्की हो, NCP चीफ पवार ने राजनीतिक दलों को दी नसीहत

By अभिनय आकाश | Jun 08, 2023

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने दावा किया कि वर्तमान में बीजेपी विरोधी लहर है और देश के लोग कर्नाटक में हाल के विधानसभा चुनावों के परिणामों को देखते हुए बदलाव चाहते हैं। पवार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर लोगों की यह मानसिकता जारी रहती है तो देश आगामी चुनावों में बदलाव देखेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र में छोटी-छोटी घटनाओं को 'धार्मिक रंग' दिया जा रहा है, जो अच्छा संकेत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को कर्नाटक में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा, जहां कांग्रेस पांच साल के अंतराल के बाद सत्ता में वापस आई।

इसे भी पढ़ें: Kolhapur घटना पर बोले फडणवीस, कुछ ज़िलों में औरंगज़ेब की औलादें पैदा हुई हैं, इनके असली मालिक का पता लगा रहे

शरद पवार ने सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने के लिए सत्तारूढ़ सरकार को जिम्मेदार ठहराया और सभी हिंसा और सड़कों पर उतरने की गतिविधियों को विचारधारा द्वारा समर्थित बताया। छत्रपति संभाजीनगर में संवाददाताओं से बातचीत में पवार ने अहमदनगर और कोल्हापुर जिलों में सांप्रदायिक झड़पों की घटनाओं, खासकर ताजा हिंसा भड़कने पर चिंता व्यक्त जताई। 

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर