Kolhapur घटना पर बोले फडणवीस, कुछ ज़िलों में औरंगज़ेब की औलादें पैदा हुई हैं, इनके असली मालिक का पता लगा रहे

devendra fadanvis
ANI
अंकित सिंह । Jun 7 2023 3:29PM

कोल्हापुर मामले पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के कुछ ज़िलों में औरंगज़ेब की औलादें पैदा हुई हैं। वे औरंगज़ेब की फोटो दिखाते, रखते और स्टेटस लगाते हैं। इस कारण समाज में दुर्भावना और तनाव पैदा हो रहा है।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा कथित तौर पर औरंगज़ेब और टीपू सुल्तान की तस्वीर वाला सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गया। इसके बाद कुछ हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया। विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया। आज बंद के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया है। हालांकि, फिलहाल स्थिति शांत है। लेकिन दोषियों के खिलाफ लगातार पुलिस का एक्शन जारी है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी बयान सामने आया है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में महिलाएं सुरक्षित नहीं, गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा से रेप के बाद हत्या पर सुप्रिया सुले ने साधा निशाना

फडणवीस ने क्या कहा

कोल्हापुर मामले पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के कुछ ज़िलों में औरंगज़ेब की औलादें पैदा हुई हैं। वे औरंगज़ेब की फोटो दिखाते, रखते और स्टेटस लगाते हैं। इस कारण समाज में दुर्भावना और तनाव पैदा हो रहा है। सवाल यह है कि अचानक औरंगजेब की इतनी औलादें कहां से पैदा हो गई हैं। इसका असली मालिक कौन है वह हम ढूंढेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कौन महाराष्ट्र में कानून व्यव्स्था खराब हो और महाराष्ट्र का नाम खराब हो इसकी कोशिश कर रहा, ये भी हम पता लगाएंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल परिस्थिति नियंत्रण में है। लोगों से अपील है कि वे क़ानून अपने हाथ में न लें। 

इसे भी पढ़ें: कोरेगांव-भीमा हिंसा मामले की जांच कर रहे आयोग फडणवीस को समन करे : प्रकाश अंबेडकर

कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक महेंद्र पंडित ने बताया, ‘‘कुछ संगठनों ने कोल्हापुर बंद का आह्वान किया था और उनके कार्यकर्ता आज शिवाजी चौक पर जमा हुए थे। प्रदर्शन के बाद भीड़ लौट रही थी, तभी कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसकी वजह से पुलिस को उनके खिलाफ बल प्रयोग करना पड़ा।’’ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने शांति व्यवस्था कायम रखने और प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़