कोरोना के खिलाफ लड़ाई एकजुट होकर लड़ें, ‘जनता कर्फ्यू में भागीदारी सुनिश्चित करें : नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को लोगों से ‘जनता कर्फ्यू में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि यह छोटा प्रयास स्वस्थ भारत के लिये बहुत अहम होने वाला है, ऐसे में कोरोना के खिलाफ इस बड़ी लड़ाई को एकजुट होकर लड़ें। नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा, ‘ आज हमें एकजुट होकर कोरोना संक्रमण के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में दिखा जनता कर्फ्यू का असर, सड़कें दिखीं वीरान लोग घरों में बंद

इस दौरान सुरक्षित और स्वस्थ भारत के लिये प्रतिपल काम कर रहे लोगों के सम्मान में शाम 5 बजे अपने घरों की खिड़की, बालकनी से ताली, थाली, घंटी बजाकर आभार प्रकट करना है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ हमारा यह छोटा प्रयास स्वस्थ भारत के लिये बहुत अहम होने वाला है, इसलिये सभी इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़ें: संकल्प और संयम के हथियार से होगी कोरोना की हार, दुकान, बाजार, मॉल सब पर ताला, सड़कें सुनसान, घर में जनता

प्रमुख खबरें

डॉ. हरवंश चावला के नेतृत्व में BRISEC Chamber का बड़ा लक्ष्य, Global Partnership पर होगा फोकस

PM Modi के पहुंचने से पहले भारत से खूंखार हथियार लेकर निकला UAE! वैश्विक कूटनीति में सनसनी

Jammu Kashmir के Poonch में LoC पर घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, सेना ने एक आतंकी को किया ढेर

अब हमला किया तो परमाणु बम...ईरान की अमेरिका को खुली धमकी