‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत होगी 114 लड़ाकू विमानों की खरीद: वायुसेना प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2021

नयी दिल्ली| वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय वायुसेना 114 बहु-उद्देश्यीय लड़ाकू विमान (एमआरएफए) की प्रस्तावित खरीद को आगे बढ़ा रही है और यह खरीद मेक इन इंडिया पहल के तहत की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न मामला: अधिकारी को कोर्ट मार्शल के लिए वायुसेना के हवाले किया गया

आठ अक्टूबर को वायुसेना दिवस से पहले प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वायुसेना प्रमुख चौधरी ने कहा कि कई एयरोस्पेस कंपनियों से इस संबंध में प्रतिक्रिया मिली है और अधिग्रहण प्रक्रिया को अगले चरण में ले जाया गया है। इस खरीद पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, यह परियोजना मेक इन इंडिया पहल के तहत होगी। हम इसे आगे बढ़ा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार