FIH Pro League 2022-23: भारत ने की मजबूत वापसी, पेनल्टी शूटआउट में ग्रेट ब्रिटेन को 4-2 से हराया

By अंकित सिंह | Jun 03, 2023

एफआईएच प्रो लीग में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार तरीके से ब्रिटेन के खिलाफ जीत हासिल की है। शनिवार को लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत ने पेनल्टी शूटआउट में ग्रेट ब्रिटेन को 4-2 से हरा दिया। अंतिम पेनल्टी शूटआउट में अभिषेक सिंह ने स्कोर कर भारत को 4-4 से ड्रॉ के बाद 4-2 से जीत दिलाई। मनप्रीत सिंह ने अपने फुर्तीले कौशल से भारत को बराबरी पर पहंचाया था। इससे पहले कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय हॉकी टीम ने शुक्रवार को ओलंपिक चैम्पियन बेल्जियम को 5-1 से हराकर उलटफेर करते हुए एफआईएच प्रो लीग में अपने यूरोपीय चरण में लगातार हार के बाद शाानदार वापसी की थी। 


इससे पहले भारतीय हॉकी टीम अपने दूसरे मैच में ग्रेट ब्रिटेन से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी हार थी। ब्रिटेन ने तीन मैदानी गोल दागे जबकि भारत ने अपने दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए। भारतीय टीम अपने पहले मैच में अंतिम मिनट में गोल खाने के कारण बेल्जियम से 1-2 से हार गई थी। आज के मुकाबले में शूटआउट में दो बार बचाने वाले कृष्ण बहादुर पाठक की शानदार गोलकीपिंग की। 

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का बदला नियम, निगेटिव मार्किंग समाप्त, जानिए क्या है नया अपडेट

Arbaaz Khan से तलाक पर मिली थी खूब आलोचना, पर खुद के फैसले पर कायम! Malaika Arora ने बताई जिंदगी की कड़वी सच्चाई