FIH Women Olympic qualifiers: जर्मनी के खिलाफ भारतीय महिला हॉकी टीम की अग्निपरीक्षा, सेमीफाइनल में हार के बाद भी भारत के पास एक और मौका, जानें पूरा समीकरण

By Kusum | Jan 18, 2024

भारतीय महिला हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने से अब सिर्फ एक जीत दूर है। ऐसे में FIH ओलंपिक क्वालीफायर्स में गुरुवार को अपने से ऊपर रैंकिंग की जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल में उसे अपना बेस्ट खेल दिखाना होगा। 

भारत ने पिछले दो मैच में खेल के हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन किया और सविता पूनिया की अगुवाई वाली टीम जर्मनी के खिलाफ भी इसी तरह का खेल जारी रखने की कोशिश करेगी। इस टू्र्नामेंट में टॉप पर रहने वाली तीन टीम इस साल होने वाले ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी। इस तरह से गुरुवार को जीत दर्ज करने पर भारतीय टीम का पेरिस का टिकट पक्का हो जाएगा। 

भारत के पास एक और मौका

 हालांकि, अगर भारतीय टीम इस मैच को जीतने में नाकाम रहती है तो उसे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का एक और मौका मिलेगा। सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों के बीच तीसरे और चौथे स्थान के लिए शुक्रवार को मैच खेला जाएगा। जिसमें जीत दर्ज करने वाली टीम ओलंपिक में जगह बनाएगी। भारतीय टीम को हालांकि जर्मनी के खिलाफ सकारात्मक सोच के साथ मैदान पर उतरना होगा। 

प्रमुख खबरें

Arunachal Pradesh में बादल फटने से जलप्रलय! Flash Flood में 5 लोग लापता, 50 घर हुए तबाह

यदि आपके खिलाफ को फेक केस या F.I.R. करे तो जानिए कि आप उससे से कैसे बचें? आखिर 2026 में क्या कहता है कानून और आपके क्या क्या हैं अधिकार?

कोलकाता हादसे में 3 लोगों की मौत, 15 अभी भी मलबे में दबे, CM शुभेंदु ने बचाव अभियान का जायजा लिया

मोदी को ईरान जाना चाहिए या नहीं जाना चाहिए? इस सवाल का जवाब आपको यहाँ मिल जायेगा