FIH women series: भारत ने फीजी को 11-0 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2019

हिरोशिमा। गुरजीत कौर के हैट्रिक समेत चार गोल की मदद से भारत ने फीजी को 11-0 से हराकर एफआईएच महिला सीरिज फाइनल्स हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। गुरजीत ने 15वें, 19वें, 21वें और 22वें मिनट में गोल दागे जबकि मोनिका ने 11वें और 33वें मिनट में गोल किये। लालरेम्सियामी (चौथा), रानी (10वां), वंदना कटारिया (12वां), लिलिमा मिंज (51वां) और नवनीत कौर (57वां) ने भी गोल किये।

इसे भी पढ़ें: FIH series finals: उरूग्वे से मुकाबला करने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

फारवर्ड वंदना कटारिया ने 12वें मिनट में गोल किया। गुरजीत ने पहले क्वार्टर के आखिरी मिनट में अपना पहला गोल दागा। उसने दूसरा गोल 19वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर किया। दो मिनट बाद ही उसने हैट्रिक पूरी की और अगले मिनट पेनल्टी कार्नर पर चौथा गोल दागा। तीसरे क्वार्टर में मोनिका ने भारत का नौवां गोल 33वें मिनट में किया। लिलिमा ने 51वें मिनट में और छह मिनट बाद नवनीत ने गोल दागा। भारतीय टीम शनिवार को सेमीफाइनल खेलेगी। 

प्रमुख खबरें

Online Fraud पर RBI का बड़ा फैसला, बैंक ग्राहकों को मिलेगा ₹25,000 तक का Compensation, जानें नए नियम।

पासपोर्ट बनवाना हो गया महंगा... नॉर्मल कैटेगरी ₹2,500 और तत्काल में ₹5,000, साल 2012 के बाद फीस में हुआ बड़ा बदलाव

Investors की सुरक्षा के लिए SEBI का नया ड्राफ्ट, अब Social Media Influencers की भी होगी जवाबदेही।

भारत के साथ Partnership को लेकर उत्साहित, Pax Silica Summit में बोले US अंडर सेक्रेटरी Jacob Helberg